फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत- निजामुद्दीनपुर, सुलेमाबाद, ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत,एरई, गोपालपुर, ब्लॉक अमौली के ग्राम सठिगवा, गोहरारी, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत उमरकोला खुर्मानगर,शाहबाजपुर,ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत औग, बसावनखेड़ा,ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत सुजानपुर,सेमरई, ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत लालपुर,लखपुरा के ग्राम पंचायत सरांय उदई ,कोडरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया ।
जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने सम्बन्धित वीडियो क्लिप देखा व सुना ।
सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार,साध्वी निरंजन ज्योति व विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने विकास खण्ड मलवां के ग्रामपचायत -औग,बसावन खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।
मंत्री ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का 50वा दिन चल रहा है । जनपद की लगभग 628 ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका हैं । जनपद के 13 विकास खण्डों में कुल 816 ग्राम पंचायत हैं । जिन ग्राम पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम के लिए शेष रह गए है । वह 25 जनवरी 2024 तक पूरी कर ली जायेगी । यही मोदी जी की गारंटी जो पात्र लाभार्थी जन कल्याणकारी योजनाओं से छूटे है । उनको पंजीकृत करते हुए योजनाओं से समायोजित किया जायेगा । विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जो लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो गए हैं उनमें विश्वास जगा है और छूटे लाभार्थियो के अंदर भी उत्सुकता हो रही कि हमें भी योजना का लाभ मिलेगा ।
प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर मंत्री जी ने सेल्फी भी ली । उन्होंने उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्म निर्भर बनाने की शपथ दिलाई । मंत्री ने बच्चो को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट दिए ।
उन्होंने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय,घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया ।
ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत एरई,गोपालपुर में विधायक खागा कृष्ण पासवान,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत उमर कोला खुर्मानगर, शाह बाजपुर में विधायक बिन्दकी जय कुमार जैकी,ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत सुजानपुर में विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत-निजामुद्दीनपुर,सुलेमाबाद में पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ,ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत लखपुरा में नोडल अधिकारी फतेहपुर/अधिशाषी निदेशक(आईटीपीओ) भारत सरकार रजत अग्रवाल (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित बनाने की शपथ साथ है ।योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
शेष ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में खंड विकास अधिकारी की देखरेख में व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया । कैम्प व वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और प्रधानमंत्री के स्टैंडी सेल्फी प्वाइंट पर नागरिकों द्वारा सेल्फी भी ली गई ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया । विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया ।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग,उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग,एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी,विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
