खागा/फतेहपुर । ठंड/शीतलहर के दृष्टिगत आम जन के शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील खागा सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में “विशेष जनता दर्शन” का आयोजन संपन्न हुआ ।
”विशेष जनता दर्शन” के दौरान आम जन की शिकायतो को बड़े सरल, सहजभाव के साथ सुना । विशेष जनता दर्शन के दौरान राजस्व एवं अन्य विभिन्न विभागो से संबंधित कुल 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसके सापेक्ष 02 प्रार्थना पत्र का मौके पर उपस्थित अधिकारियो द्वारा निस्तारण किया गया ।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक, लेखपालो को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे करने वालो के प्रति कठोर कार्यवाही करते हुए पाबंद किया जाय । ऐसी कार्यवाही से लंबित प्रार्थना पत्र का निस्तारण होंगे ।
उन्होंने कहा की चकमार्ग, घर से सामने गोबर डालना ,नालियों से पानी निकासी न होना आदि छोटे–छोटे प्रकरणों का त्वरित गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाय । यदि किसी प्रकरण में पुलिस बल की आवश्यकता है तो पुलिस बल के साथ मौके पर जाय ।
ग्राम हरिचरनपुर में कर्बला की जमीन पर कब्जा किए है तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर शिकायतो का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय ।
किए गए निस्तारण का एक सप्ताह बाद निस्तारण की जानकारी मेरे द्वारा (जिलाधिकारी) ली जायेगी । यदि निस्तारण की कार्यवाही सही नही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा नन्द प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा, एसएचओ समस्त खंड विकास अधिकारी,नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत कार्यदायी संस्था पी0आई0यू0 ग्रा0अ0वि0 द्वारा खागा पुल से दमापुर 16.200 किमी रु0 530.34 लाख से बनने वाली सड़क का औचक निरीक्षण किया । मौके पर अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 11 सड़को के सापेक्ष 05 सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है । अवशेष 06 सड़को पर कार्य प्रगति पर है । जिन्हे समय पर पूर्ण करा दिया जायेगा । जिलाधिकारी ने खागा पुल से दमापुर सड़क का कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद बोर्ड लगाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल बोर्ड हटाने के निर्देश दिए साथ ही अवशेष सड़क निर्माण का कार्य 30 मार्च 2024 तक हर हाल में गुणवत्तापूर्ण पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी ,जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
