बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना के अंतर्गत मुसाफा गांव में श्रीबूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर प्रांगण में कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । अयोध्या श्रीराम लला मन्दिर बनने के लिये कारसेवकों ने अपना बलिदान किया था । जिस पर मुसाफा गांव के स्वयं सेवकों द्वारा उनको याद किया गया । साथ ही 22 जनवरी को रामलला मंदिर पूजन के दिन पूरे देश मे दीपक जलाने के साथ दीपावली पर्व जैसे मानने की अपील की ।
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला विराजमान हो रहे हैं । स्वयं सेवकों ने कहा कि पूरे देश में रामोत्सव मनाया जा रहा है । परंतु इस उत्सव में उन कारसेवकों का विशेष योगदान है । उनके बिना ये उत्सव अधूरा है ।
इस कार्यक्रम में गौरव शुक्ला, आयुष पांडेय, मोहन तिवारी, मनोज मिश्रा,विकाश तिवारी, नरेंद्र, शिवहरे, सोमनाथ तिवारी,ईशू तिवारी ,रवि किशोर तिवारी,प्रशान्त अवस्थी आदि स्वयं सेवको ने दीप जला कर श्रद्धा से उनको याद किया ।
