कानपुर । हंसपुरम रुद्र अपार्टमेंट में मकर संक्रांति पर महाकाल ग्रुप द्वारा द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर बाबा शिव का प्रसाद ग्रहण किया । इस शुभ अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया । जिसमें लोग कीर्तन भजन का भी खूब आनंद उठाया । रुद्र अपार्टमेंट हंसपुरम में महाकाल ग्रुप द्वारा हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा शिव की कृपा से द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । इस विशाल भंडारे में आसपास से आये हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात भजन कीर्तन का आनंद उठाया ।
जैन यादव ने बताया कि इस तरह के भंडारे से लोगों में भक्ति भाव तथा आस्था बनी रहती है और लोग भगवान के भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं । विशाल प्रसाद भंडारे में आसपास सहित श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं ।
इस दौरान जैन यादव,विक्रम सिसोदिया, आशू ठाकुर, पवन यादव, पारस गुप्ता,शोभित चौहान,राकेश पोरवाल,विराज बाजपेई, दमनदीप भदौरिया,विराट,रजनीश,हिमांशु,जीतू, हुकुम यादव, हकीम यादव, प्रभात श्रीवास्तव,हिमांशु यादव आदि महाकाल ग्रुप के सदस्यों का सहयोग रहा ।
