फतेहपुर । सोमवार को चौडगरा कस्बे मे पूर्विंन माता सेवा समिति द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे मकर संक्रांति के पर्व पर राहगीरो को खिचड़ी वितरित किया गया । गरमा गरम खिचड़ी खाकर लोगो ने एक दूसरे को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं दी । कस्बे मे स्टाल लगाकर खिचडी वितरित करने की शुरुआत की गई । सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वितरण मे हजारो लोगो ने खिचड़ी चखी ।
इसी प्रकार बकेवर कस्बे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा द्वारा प्रति वर्ष की भांति चाय व खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया । वही बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत मुसाफा स्थित बाबा श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर में शिवलिंग में खिचड़ी का भोग लगाकर लोगों को प्रसादी खिलाई गई । सोमवार को मुसाफा गांव के शीबू गुप्ता ने ग्रामीणों की मदद से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन कराया । मकर संक्रांति के पर्व पर सड़क किनारे स्टाल लगाकर यात्रियों,श्रद्धालुओं को खिचड़ी रुपी प्रसादी परोसी गई ।
इस मौके पर अध्यक्ष दशरथ सिंह परिहार,उपाध्यक्ष सतीश चौहान, युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़,जवाहर तिवारी, बुधराज साहू,श्री कृष्ण, शिव ब्रत सिंह,रुद्र पाल सिंह,रिंकू सिंह,ओम शरण विश्वकर्मा,संजय गुप्ता, नवनीत गुप्ता, शुभम अवस्थी, शिवम त्रिवेदी आदि रहे ।
