कानपुर । सरसौल कस्बा स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब कानपुर एलिट के तत्वाधान में मंगलवार को गरीब विधवा व दिव्यांग महिलाओं व जरूरतमन्दों में कंबल वितरित किया गया । कंबल वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ० विजयरत्ना सिंह तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
यहां असहाय व जरूरतमन्दों को सौ कंबल वितरित किए गए । सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा किए गए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए डॉ० विजयरत्ना सिंह ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य में सबको भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए । कहा कि मानव सेवा का मौका सौभाग्य से मिलता है । इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए ।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का पुष्प भेंट कर स्वागत किया । सतीश चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एलिट के अलावा रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति शिखर चैंबर व हरी टच के सदस्यों ने भी सहयोग किया । समय-समय पर सामाजिक कार्य के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी योगदान करती है । कार्यक्रम का आयोजन रोटेरियन अध्यक्ष प्रीति बग्गा ने किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के 11 बच्चो को इंटरैक्ट क्लब का चार्टर प्रजेंटेशन किया गया ।
वहीं रोटेरियन अश्वनी दीक्षित,अवनीश शुक्ला, रोटेरियन सतीश चंद्र गुप्ता,रोटेरियन देवेन्द्र सिंह,एसीएमओ डॉ० सुबोध प्रकाश का सहयोग रहा । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार उर्फ देवगौड़ा ग्राम प्रधान ,रानू शुक्ला भाजपा नेता,उमेश चन्द्र कुशवाहा,आरपी पाल, सत्यार्थ विक्रम, विनीत सिंह, राकेश कुशवाहा, गुलाब पाल, रानू कुशवाहा, विनोदनी समेत,आयुष कुशवाहा, धीरू पाल समेत सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
