फतेहपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी. इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत -गोपालपुर टेलही, बड़हा ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत- देवरार,जाम,ब्लाक बहुआ के ग्राम पंचायत-कोरारी,गौरी,ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत-अजमतपुर, अकिलाबाद,ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत-महराहा,सिकरोड़ी, नगर पालिका परिषद सदर फतेहपुर (शहरी क्षेत्र) के स्व0 अटल बिहारी बाजपेई पार्क,राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया । प्रचार वाहन (एलईडी वैन) के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत से संबंधित वीडियो क्लिप को जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों ने उत्साह के साथ देखा व सुना ।
सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आज शहरी क्षेत्र स्व० अटल बिहारी बाजपेयी पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर,सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव में घूम रही थी । 816 ग्राम पंचायते है ।उनमें कुछ ही ग्राम बचे है । नगरीय क्षेत्र में कैम्प लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के 100 आवेदन, 10 आयुष्मान कार्ड के आवेदन एवं श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन हुए है । इससे लोगों को उम्मीद है कि मोदी जी ने ऐसा नारा दिया है कि मोदी गारंटी है तो गारंटी है लाभ मिलेगा और लोगों के अंदर उम्मीद भी है । कुछ दिन के बाद शहर में लोगों को गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी । फिर भी उनके लिए भी कैंप लगा हुआ है जो बाहरी क्षेत्र में रह रहे है वह भी ले सकते हैं । आज से शुरुआत हुई है । इतनी कड़ाके की सर्दी में भी अधिकारी खुद ही समय से कैम्प में उपस्थित है ।
सर्दी में हमारे अधिकारी सुबह से हर जगह पहुंच जा रहे हैं । जो अधिकारी खुद ही 10:00 बजे के बाद ऑफिस में पहुंचते थे ।8:00 बजे 8:30 से जाकर कैंप लगाकर लाभार्थियो के आवेदनों का पंजीकरण किया जाते है ।
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल में तो विकसित भारत संकल्प यात्राएं निकालने ही नही दिया और गरीबों को वंचित रखा । उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक आवास आये है और बने भी है ।क्योकि सरकार की इच्छा शक्ति होती है । मनसा अच्छी होती है, नियत अच्छी होती है,नियत साफ होती है तो काम होते हैं ।
इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई एवं प्रमोद द्विवेदी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
ब्लॉक धाता के ग्रामपंचायत-देवरार,जाम में सांसद/राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति,विधायक खागा कृष्णा पासवान,ब्लॉक खजुहा के ग्रामपंचायत अजमतपुर,अकिलाबाद में जहानाबाद विधायक जय कुमार सिंह जैकी, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत सिकरोढ़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, ब्लॉक बहुआ के कोरारी, शहरी क्षेत्र सदर के राजकीय इण्टर कॉलेज फतेहपुर में पूर्व विधायक विक्रम सिंह,गौरी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र पाल सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।
परिषदीय विद्यालयों की छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी । साथ ही संचालित योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए और बच्चो को खीर खिलाकर अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट का वितरण किया ।
शेष विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
इस मौके पर केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क खाद्य सामग्री,घरौनी,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मनरेगा जाॅब कार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया ।
संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव कि मेरी “कहानी मेरी जुबानी” साझा किया एवं धरती करे पुकार में कृषको ने अपने अपने अनुभव साझा किए और केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया गया योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया ।
इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग,स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग,उद्यान विभाग,खाद्य सुरक्षा विभाग,एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की । कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई ।
