– बकाया अदा न करने पर मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस को किया गया सीज
बिन्दकी/फतेहपुर । नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने एक अभियान चला कर खनिज मद की वसूली किया तथा बकाया न जमा करने वाले एक संस्थान को सीज कर दिया ।
नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी के अनुसार पहलवान ब्रिक फील्ड अजमतपुर से 3,57171, दीक्षित ब्रिक फील्ड अजमतपुर से 1,24000,राकेश ब्रिक फील्ड उमरगहना से 2,86,000, उमराव ब्रिक फील्ड रामपुर कुर्मी से 68,000, विशाल ब्रिक फील्ड न्योरी जलालपुर से 2,0925,अनीता ब्रिक फील्ड महरहा से 1’71,500, शिव ब्रिक फील्ड महरहा से 2,51,955 व आदित्य ब्रिक फील्ड कंशपुर गुगौली से 10000 की वसूली की गई । कुल 14 लाख 77 हजार 876 रुपये की वसूली की गई ।
इसके अतिरिक्त मेसर्स रिलायंस कम्युनिकेशंस सिजौली का बकाया 11,15,995 अदा न करने पर सीज कर दिया गया ।
