बकेवर/फतेहपुर । अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह ने एक बडी कार्यवाही करते हुए ग्राम लालाबक्सरा मे बुलडोजर चलवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया ।


नायब तहसीलदार अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज एक अभियान चलाकर बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लाला बक्सरा मे गाटा संख्या 297 रकबा 900 मीटर जमीन को बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया । इस भूमि पर गाँव के ही सुरेश, अरविंद व ननकी ने नीव भरवा कर अवैध कब्जा कर लिया था । RI शिव राम व लेखपाल अभय सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार पुत्र रामौतार,सुरेश कुमार पुत्र राम स्वरूप व ननकी देवी पत्नी श्रीधर सहित तीनो अवैध कब्जा करने वाले लाला बक्सरा के ही रहने वाले है ।
