बिन्दकी/फतेहपुर । अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस पर आपसी भाई चारा क़ायम रखने की दृष्टि से थाना कोतवाली बिन्दकी प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल व पीआरवी ने नगर के प्रमुख मार्गों में फ्लैग मार्च किया ।




पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस व पीआरवी ने कडकडाती सर्दी मे अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर आम लोगो को अमन चैन का भरोसा दिलाया ।
फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के साथ क्राइम निरीक्षक श्याम प्रकाश पाण्डेय, एसएसआई सत्य देव गौतम, कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक नीरज कुशवाहा,उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह के अलावा समस्त थाना पुलिस बल व पीआरवी बल शामिल रहे ।
