कानपुर । आईआईटी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त ये खबर मिली की छात्रा ने आत्म हत्या कर ली है ।
जानकारी के मुताबिक कानपुर आईआईटी की शोध छात्रा प्रियंका जायसवाल जो की झारखंड के दुमका की रहने वाली हैं । उनके पिता के द्वारा हॉस्टल मैनेजर रितु पाण्डेय को इस बात की सूचना दी गई कि उनकी पुत्री सुबह से उनका फोन नहीं उठा रही है । जिसके तुरंत बाद मैनेजर रितु पांडे द्वारा कमरे के दरवाजे को बाहर से धक्का देकर देखा गया तो वह फंदे से लटकी हुई दिखी आई आईटी प्रशासन की सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है रूम अंदर से बंद था । आत्म हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है । अन्य आवश्यक विधि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
आईआईटी प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि उक्त छात्रा ने आईआईटी कानपुर में पीएचडी केमिकल इंजीनियरिंग में पिछले महीने 29 दिसंबर 2023 को ज्वाइन किया है । इनके पिता का नाम नरेंद्र जायसवाल है । जो दुमका झारखंड के रहने वाले हैं ।
प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पाण्डेय जनकारी प्रदान की गई । घटना की बारीकी से जांच की जायेगी घटना का कारण स्पष्ट होते ही अवगत कराया जायेगा ।
