फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नित्या पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वैन द्वारा जनपद फतेहपुर में 19 जनवरी 2024 को प्रात: 10:00 बजे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रचार वाहन जनपद न्यायालय के पोर्टिको से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा ।
इस कार्यक्रम में जनपद के समस्त सम्मानित प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बन्धु/छायाकार बन्धु सादर आमंत्रित है ।
