फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 19 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत गंगारामपुर,कसेरूवा,कस्बा हथगाम,ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत- सेमरहटा,अहमदपुर कुसुम्भा,ब्लाक खजुहा के ग्राम पंचायत-पिपौरी,सरकण्डी,ब्लॉक मलवां के ग्रामपंचायत वाजिदपुर ,मौहार में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र /प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है । जिनकी देख रेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
