फतेहपुर । जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि उ० प्र० शासन निर्देशानुसार अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के दृष्टिगत निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं ।
शासन के उपर्युक्त पत्र 12 जनवरी 2024 के क्रम में 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा ।
