स्योहारा (बिजनौर) । सहेलियों की शादी को काजल के परिवार की मंजूरी मिल चुकी है । काजल के घर में इस शादी को लेकर खुशी का माहौल है, वहीं दोनों सहेलियों ने भी जीवनसाथी बनकर जिंदगी गुजारने का इरादा मजबूत कर लिया है दरअसल काजल और प्रीति ने दो महीने पहले काशीपुर के एक मंदिर भी में शादी कर ली थी ।
स्योहारा के एक गांव निवासी प्रीति (20) और मुरादाबाद क्षेत्र की रहने वाली काजल (19) पिछले डेढ़ वर्ष से एक साथ रह रहीं थीं । ये दोनों युवतियां काशीपुर के एक मटर प्लांट में नौकरी करतीं थीं । दोस्ती से शुरु हुई मोहब्बत शादी की दहलीज को कब पार कर गई । किसी के भी परिजनों का भनक तक नहीं लगी । दोनों पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को तन मन से स्वीकार कर परिजनों के विरोध करने पर चले गए थे । न्यायालय बिजनौर ने दोनों को उनके निर्णय पर ही छोड़ दिया । जो अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकतीं हैं । इसके बाद काजल के परिजन दोनों को लेकर मुरादाबाद अपने घर चले गए ।
काजल पति के रूप में जबकि प्रीति पत्नी बनकर रहने लगी है । शुक्रवार को फोन पर काजल ने बताया कि दोनों के बीच लगाव हुआ था । जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली । अब दोनों घर पर ही हैं । पूरी जिंदगी दोनों संग रहकर ही जीवन बिताएंगे ।
अब कोर्ट ने दी मंजूरी
बता दें कि पुलिस ने प्रीति और काजल को सीऐएम कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में दोनों के बयान करवाए गए । दोनों ने कोर्ट के सामने साफ कहा कि उन्हें साथ में ही रहना है । दोनों बालिग थीं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती थीं । ऐसे में कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की मंजूरी दे दी । कोर्ट का फैसला सुनते ही प्रीति और काजल खुश हो गईं । प्रीति और काजल का कहना है कि वह दोनों जल्द शादी करेंगे । इस दौरान दोनों के परिजन उनके इस रिश्ते का विरोध करते रहे ।
पुलिस ने क्या बताया
इस पूरे मामले पर धामपुर के सीओ सर्वम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, ‘ इन दोनों ने अपना घर छोड़ दिया था । मामले की शिकायत मिली थी. पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था । दोनों को कोर्ट में पेश किया गया । दोनों ने कोर्ट में भी साथ रहने की बात कही । ये जानने के बाद कोर्ट ने भी मंजूरी प्रदान कर दी । अब दोनों साथ चली गई हैं ।
