जहानाबाद/फतेहपुर । आज आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद में वृद्ध बेवा बेसहारा मजलूम जरूरतमंद लोगों ठंड से निजात दिलाने के लिए चेयरमैन सै. आबिद हसन व अधिशाषी अधिकारी पंकज सिंह व सभी वार्ड के सभासदों द्वारा कंबल वितरण किया गया । कंबल पाकर जरुरतमंदों ने खुशी का इजहार किया और धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर राघवेंद्र लिपिक,जावेद,मुबीन,कर्मचारी व मो. उजमान सभासद नदीम सभासद,सुरेश सभासद,नियाज़, मास्टर राजेंद्र द्विवेदी , वसीम ,अल्लू आदि मौजूद रहे ।
