फतेहपुर । मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पर 14 से 21 जनवरी 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी मंत्री/मंत्री सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने हर गांव अयोध्या ,हर मन्दिर अयोध्या के तहत सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया । इस कार्यक्रम के तहत गांव के मन्दिरों पर साफ सफाई की जा रही है और स्वच्छता का सन्देश दिया जा रहा है, कि पूरा भारत स्वच्छ हो ।
जहां स्वच्छता, वहाँ प्रभुता! जय श्रीराम 🚩
माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर #SwachhTeerth अभियान के अंतर्गत आज जनपद फतेहपुर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। pic.twitter.com/Yk52yOQLNq
— राकेश सचान (@RakeshSachan_) January 19, 2024
प्रभारी मंत्री जी ने उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम अपने पावन धाम में विराजमान होंगे, यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है ।
