वरिष्ठ पत्रकार अरुण द्विवेदी की खास रिपोर्ट
बिन्दकी /फतेहपुर । अवैध कब्जेदारों से जमीन खाली कराने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया । सूचना पर एसडीएम , सीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और अवैध कब्जे को ढहा कर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है ।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के बरदरा मजरे रैपुरवा गांव में 35 लोगो ने घूर व खलिहान की जमीन में अवैध कब्जा किए थे । जिसका मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में चला था । कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे । दो बार नोटिस जारी होने के बाद कब्जेदारों ने जमीन खाली नही किया ।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक रमेश मिश्रा,हलका लेखपाल सतीश कुमार,लेखपाल कुलदीप कुमार सहित जोनिहा चौकी प्रभारी रविकांत के साथ अवैध कब्जा हटाने गए ।
जेसीबी ने जैसे ही कब्जा हटाने का प्रयास किया तभी कब्जेदार अतर सिंह,कैलाश व राजू के घर की महिलाए सामने आ गई और कब्जा हटाने का विरोध शुरू कर दिया । लेकिन जब जेसीबी ने अपना काम बंद नहीं किया तो महिलाओं ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया । हमले मे पथराव शुरू हो गया । महिलाओं ने कब्जे की जगह में आग लगा दिया और प्रशासन पर आग लगाने का आरोप लगाने लगे । लेकिन मौके पर बन रहे वीडियो में महिआए आग लगाए जाने की बात कर रही है और उन्ही लोगो ने आग लगाई ।
जिसमे जेसीबी चालक सहित अन्य कर्मचारी मामूली रूप से चोटाहिल हो गए ।
सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार यादव,सीओ सुशील कुमार दुबे,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगो को खदेड़ दिया । इसके बाद प्रशासन ने तत्काल अवैध कब्जे को ढहा कर जमीन कब्जा मुक्त करा दी ।
एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बताया कि कब्जा हटाने गई राजस्व टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया था । महिलाओं ने जेसीबी पर पथराव भी किया है । लेकिन मौके से सभी अवैध कब्जा को हटा कर जमीन खाली करा दी गई है ।
