बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी फतेहपुर में भव्य राम दरबार सजाया गया । कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं ने श्री राम सीता जी,लक्ष्मण जी भरत जी शत्रुघ्न जी एवं हनुमान जी के रूप की झांकी प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम में आचार्य मनोज मिश्र ने अयोध्या राम मंदिर संघर्ष के प्रेरक प्रसंग सुनाए । इसी क्रम में आचार्य अमर ने राम जी एवं रावण के रामेश्वर तीर्थ से संबंधित प्रसंग सुनाए । वंदना विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा बलिहार राघव जी का सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया ।





विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने हे आर्य पुत्रों हे राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है । भजन प्रस्तुत कर सभी छात्र छात्राओं को जय श्री राम नारे लगाने पर मजबूर कर दिया ।
कार्यक्रम के अंत में श्री राम जी की आरती श्री रामचंद्र कृपालु भजमन संपन्न हुई । कार्यक्रम का संचालन अमित ज ने किया ।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ,व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र, कार्यक्रम संयोजिका दीपिका सभी अध्यापक अध्यापिका, छात्र छात्राए कर्मचारी उपस्थित रहे ।
