फतेहपुर । बाबू राधेश्याम गुप्ता महाविद्यालय रामा नगर देवीगंज फतेहपुर में स्वामी विवेकानन्द युवा शक्तिकरण स्मार्टफोन/टैबलेट योजना के अन्तर्गत मुख्य अतिथि पूर्व न्याय मंत्री उप्र सरकार राधे श्याम गुप्त,विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता के कर कमलो द्वारा 485 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया ।


इस समारोह में महाविद्यालय के व्यवस्थापक राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र सच़ान,सुशील सिंह चंदेल,समाजसेवी रमेश चंद्र,क्रय विक्रय अध्यक्ष संजीव गुप्ता,प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा, रंजना शुक्ला,अवनीश गुप्ता (मोंटी),आशीष एवं महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा ।
