फतेहपुर । महिला कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । स्टॉल कैम्प लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओ को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया गया ।
आंगनबाडी केन्द्र कलक्टर गंज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की शपथ दिलाई गयी । विभिन्न चौराहा जैसे- सदर चौराहा,वर्मा चौराहा, पटेल नगर चौराहा आदि स्थानों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति का स्टीकर विभिन्न वाहनो ई-रिम्शा, मोटर साइकिल, कार में स्टीकर चिपकाकर एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला का पम्लेट वितरित किया गया एवं सरकार की योजनाओ जैसे- निराश्रित महिला पेंशन योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना,बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,योजना एवं समरस्त टोल फ्री नंबर 112,108, 1090,1098 आदि नम्बरों व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्रीमती पूनम तिवारी महिला कल्याण अधिकारी, सरिता भारती जिला समन्वयक, आदि लोग उपस्थित रहे ।
