कानपुर । सरसौल ब्लाक के अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।
मंगलवार को आयोजित रोजगार मेला कौशल विकास योजना,सेवा योजन विभाग,राजकीय आईटीआई एवं संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । जिसमें देश व प्रदेश की ख्याति प्राप्त पंद्रह कंपनियों ने भाग लिया ।
संस्थान परिसर में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग पांच सौ युवकों व छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण व भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर किया । इसमें कुल 15 कंपनियां शामिल हुई । जिसमें लगभग पांच सौ महिला व पुरुष ने प्रतिभाग किया । इन कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार की आवश्यकता है । वहीं, इस मेले में 18 से 45 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं ।
साथ ही योग्यता की बात करें तो इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और बी-टेक वाले उम्मीदवार भाग लिया । इन कंपनियों में सेलेक्ट हुए लोगों को 10,000 से लेकर 130,000 रुपये तक का हर महीने सैलरी दी जाएगी । साथ ही कंपनियों द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी । रोजगार मेला का संचालन विनय कुमार एवं मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ टीबी सिंह ने किया ।
मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन डीसी यादव सहायक निदेशक एवं कुलसचिव यावर हुसैन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया ।
वहीं कार्यक्रम की व्यवस्था शैलेन्द्र कुमार पाल एवं सुभाष यादव द्वारा की गई ।
वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, संजय विश्वकर्मा, श्रवण कुमार शुक्ला, कपिल मिश्रा ,डॉ० नरेश कुमार ,आर्यमान बुधोलिया सदस्य प्रबंध समिति अपोलो, निधि वर्मा समेत छात्र-छात्राएं व सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
