कानपुर : आजादी का अमृत महोत्सव नारी शक्ति तिरंगा यात्रा का आयोजन किदवई नगर चौराहे से आदर्श महिला मंडल द्वारा किया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाते हुए जोशो खरोश के साथ हिस्सा लिया ।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला अध्यक्ष श्रीमती बीना आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया । आदर्श महिला मंडल की अध्यक्षा अंजली श्रीवास्तव में आजादी के दीवानों की क्रांति यात्रा का जिक्र करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि क्रांतिवीरों ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए जो बलिदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।
तिरंगा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय,वंदे मातरम, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे,चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे लगा रहे थे ।
इस मौके पर भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्य आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव ,पूनम द्विवेदी, सुमन सिखा डे,जानकी सिंह,गीता जायसवाल,राम जानकी रीना,सोनी,रीता वर्मा,उमा मिश्रा,दिव्यांशी,रानी वर्मा,हरिशंकर गुप्ता,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदोरिया,मनोज पंत, राजेश दुबे, शेखर जायसवाल व श्रीकांत जयसवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
