फतेहपुर : थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी नीरू उर्फ नीरज उत्तम पुत्र सागर उत्तम 40 वर्ष का कानपुर नगर से साढ थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर से गुजरती नहर पुल के समीप नर कंकाल बरामद हुआ । आज सुबह कुछ राहगीर नहर किनारे से जा रहे थे । तभी उन्हें एक नर कंकाल दिखा। जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । काफी पुराना नर कंकाल देख लोगों में हड़कंप मच गया ।
जानकारी मिलने पर सांढ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी । तभी पास में पडे हुए बैग में मिले कागजात के आधार पर मृतक युवक जनपद फतेहपुर के थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी नीरज उत्तम के शव के रूप में जानकारी हुई । पुलिस ने आनन-फानन परिजनों को सूचना दी । पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए । परिजनों के अनुसार मृतक युवक रक्षाबंधन के दिन 22 अगस्त को अपने घर से अपने ही गांव के कुछ साथियों के साथ जनपद कानपुर के थाना महाराजपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदार प्रेमपुर निवासी के यहां जाने के लिए घर से कहकर निकला था। जो वापस नहीं लौटा । परिजनों ने गांव के एक युवक के विरुद्ध हत्या की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है ।
सूत्रों के अनुसार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । जिससे कड़ाई के साथ पुलिस पूछताछ कर रही है पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
