बिन्दकी/फतेहपुर । मंगलवार को नगर के दयानंद इंटर कॉलेज में अटेवा यानी ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई । जिसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई कहां गया कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो संघर्ष जारी रहेगा ।
नगर के ललौली चौराहे के समीप कुंवरपुर रोड स्थित दैनिक इंटर कॉलेज में अटेवा यानी ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई । जिसने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की गई ।
बैठक में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन अर्थात अटेवा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह ने कहा की मांग पूरी करने को लेकर लगातार संघर्ष जारी है । उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को फतेहपुर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम होगा । वहीं इसी क्रम में 4 फरवरी को लखनऊ में भी कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे कहा गया कि सरकार से बार-बार पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की जा रही । लेकिन अभी तक सरकार पूरी तरह से अनसुनी कर रही है लेकिन अब अटेवा के लोग चुप बैठने वाले नहीं है और आर पार की लड़ाई होगी ।
इस मौके पर शिक्षक जय नारायण सिंह अशोक वर्मा आशीष सिंह चौहान उमा शंकर साहू मिथिलेश कुमार सुशील सविता जीतू सचान अजय अंकित गोविंद सिंह तथा अजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।
