सरसौल/कानपुर । श्रीरामलला के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को सरसौल स्थित हरि कुसुम हॉस्पिटल में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया । आयोजित भंडारा में हजारों ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के महासचिव महाराजपुर ग्रामीण रानू कुशवाहा,हरि कुसुम हॉस्पिटल डॉ. राहुल सिंह व शिव नाथ शिवदास मौर्य इंटर कालेज के प्रबंधक हरिदत्त सिंह ने किया । प्रसाद में लोगों को सब्जी, पूड़ी व बूंदी वितरण किया गया ।
इस मौके पर संजय सिंह प्रधानाचार्य,महिमा कृष्ण त्रिवेदी,गुलाब पाल ,प्रशांत सिंह, आनंद सिंह, राम प्रसाद, जगजीत किशवहा,अंकित कुशवहा,शिवकरन कश्यप, आनंद सविता, ललित तिवारी, अभिषेक कुशवाहा, ललित तिवारी, अमित कुशवाहा, विनोद पाल आदि लोग मौजूद रहे ।
