– अंजनी अग्रवाल व शिवप्रकाश को मिला आईसीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,किया गया सम्मानित
कानपुर । नरवल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में शामिल पुरुषवर्ग में शिवप्रकाश उच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुरा भीतर गांव एवं महिला वर्ग से अंजनी अग्रवाल प्राथमिक विद्यालय समेरूआ सरसौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस सफलता को लेकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता शिक्षिका व शिक्षक को बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी । इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट उप प्राचार्य फतेह बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।
प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका में आईटीआई से आए शिक्षकों का बैच अलंकरण एवं डायरी पेन देकर स्वागत किया गया ।
जनपदस्तरीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
आईसीटी प्रतियोगिता प्रभारी व डायट प्रवक्ता साधना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित शिक्षक फरवरी माह में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
इस अवसर पर प्रवक्ता संतोष कुमार सरोज एवं अन्य डायट सदस्य मौजूद रहे ।
