– अगली तीन दिवसीय लोक अदालत 29 से 31 जनवरी तक
फतेहपुर । अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि 29,30 एवं 31 जनवरी 2024 को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादो की विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में किया जायेगा ।
उक्त के अनुक्रम में रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 के अन्र्तगत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादो की विशेष लोक अदालत- 29, 30 एवं 31 जनवरी 2024 के सफल आयोजन एवं समुचित सहयोग प्रदान किये जाने हेतु- 03 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारी 01 अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0-01, 02. विनोद कुमार चैरसिया,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 03. अनिल कुमार VI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,पाक्सो कोर्ट न0 01 की कमेटी गठित की गयी है ।
नित्या पाण्डेय,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित अधिशाषी अभियंताओ से यह अपील किया गया कि विशेष लोक अदालत 29,30 एवं 31 जनवरी 2024 में सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराये जाने हेतु अपने कैम्प कार्यालय में विद्युत अधिनियम 2003 के अन्र्तगत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादो की विशेष लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करे और पक्षकारो को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करे ताकि आमजन मानस को विशेष लोक अदालत का लाभ दिलाया जा सके ।
बैठक में श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0-01 ,अनिल कुमार VI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो कोर्ट न0 01, विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट,न्यायालय,नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,राज मंगल अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, बी0डी0 गुप्ता अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय,आर0 के0 मिश्र अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, विपिन विहारी अवस्थी पैनल अधिवक्ता,अभिषेक दीक्षित पैनल अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे ।
इसके अतिरिक्त एनआई एक्ट की विशेष लोक अदालत का आयोजन 22, 23 व 24 जनवरी 2024 को जनपद न्यायालय फतेहपुर मे किया गया । जिसमें एन0आई0 एक्ट वादों के कुल 71 मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया गया ।
