बिन्दकी/फतेहपुर । बुधवार को मतदाता जागरूकता को लेकर बिन्दकी में कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली । जिसमे भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।


छात्र- छात्रों ने जागरूकता के लिए रैली निकाल चौराहों पर बड़ों को मतदान का महत्व समझा उन्हें जागरूक किया । एसडीएम ने जागरूकता रैली को रवाना किया ।




बिन्दकी नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज, सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज, नेहरू इंटर कालेज,होली चिल्ड्रेन कॉन्वेंट स्कूल,दयानंद इंटर कालेज विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली ।
यह रैली विद्यालय परिसर से होते हुए नगर के तहसील रोड़, गांधी चौराहा, सर्राफा बाजार, बजाजा गली,फाटक बाजार से खजुहा चौराहा,मुगल रोड़, ललौली चौराहा से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंच, समापन हुआ । जहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही ।
मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर उप जिलाधिकारी बिन्दकी ने क्या कहा #Narendarmodi #UPCM #upgov #BiharPolitics #NitishKumarRejoiningNDA pic.twitter.com/Sz16490jFG
— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) January 28, 2024
इस अभियान की रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर छात्रों ने मतदाता जागरूकता को लेकर रैली में स्लोगन लिखे नारे से लोगों को जागरूक करते नजर आए । बच्चों ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।
बता दें आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे 18 साल से उम्र के युवा-युवती को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के साथ मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है । इसी को लेकर स्कूली बच्चों ने मतदान करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली । रैली के साथ विद्यालयों के शिक्षक व पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव के अलावा नायब तहसीलदार रवि प्रजापति,प्रतीमा द्विवेदी,अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह,प्रधानाचार्य बलराम सिंह , संगीता रॉय, अमरजीत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी चन्द्र मोना ओमर,पिंकी कश्यप,नरेश राजपूत, दिनेश गुप्ता, एसएसआई सत्यदेव गौतम,कस्बा इंचार्ज नीरज कुशवाहा, लेखपाल भान सिंह के अलावा छात्र छात्राए कर्मचारी गण उपस्थित रही ।
