फतेहपुर । पिछले कई दिनों से जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बुधवार को कुछ राहत मिली । बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर को धूप निकल आई । करीब शाम पांच बजे तक धूप रहने से सर्दी से राहत मिली ।
वहीं बुधवार को अधिकतम पारा चढ़कर 16 डिग्री पहुंच गया । वहीं न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर रहा । हालांकि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सर्दी का अहसास होता रहा । मौसम के जानकार बताते हैं कि आने वाले तीन- चार दिनों तक सर्दी ऐसे ही रहेगी । दिन में धूप निकल सकती है ।
मंगलवार की शाम से घना कोहरा रहा लेकिन सुबह होते ही कोहरा छंटने और दोपहर को धूप निकल आई । सर्दी से परेशान लोगों ने धूप में बैठकर सर्दी से बचाव किया । पारा भी चढ़ गया । मौसम के विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि भारत मौसम विभाग द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगामी 24 से से 28 जनवरी पांच दिनों में जिले में हल्के बादल छाए रहने की संभावनपा रहेगी । लेकिन बारिश की संभावना नहीं रहेगी । इसके अलावा घना कोहरा व शीतलहर के साथ 48 घंटे में पाला पड़ने की संभावना है ।
इनसेट –
दूग्ध में आई कमी
किसान पशु पालकों का कहना है कि जब से सर्दी का सितम शुरू हुआ दुधारू पशुओं के दुग्ध में कमी आई है । कई दिनों से सूरज आसमान में छिपे रहने से पशु भी कड़ाके ठंड में ठिठुरते नजर आए । पशु पालकों सर्दी के बचाव के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है । जिससे दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन में तेजी से गिरावट देखने में मिली है । वहीं पशु चिकित्सक ने बताया कि पशु पालक ठंड से पशुओं का बचाव करे । कहा कि अधिक ठंड लगने से उनकी मौत भी हो सकती है ।
