– रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली बनाने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी,समाजसेवी लक्ष्मीचंद ओमर मोना तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह उपस्थित रहे ।


आज मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता भी संपन्न हुई । जिसमें प्रथम अखिलेश सिंह,द्वितीय अंशिमा, तृतीय प्रियंका सिंह को एसडीएम ने पुरस्कृत किया साथ ही मतदाता जागरूकता पर रंगोली बनाने वाली बहनों स्नेहा सोनी,अंशिमा,वैष्णवी सूर्यान्शी,चारु,अनन्या अर्पिता खुशी को भी पुरस्कृत किया ।
उप जिलाधिकारी के समक्ष प्रोजेक्टर पर निर्वाचन आयुक्त का संदेश भी सुनाया गया । अंत में सभी भैया, बहनों, अध्यापकों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई ।

उप जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी से अधिक से अधिक मतदान करने तथा करने का आवाहन किया । जिससे लोकतंत्र में सभी की आस्था बनी रहे तथा सुयोग्य कर्मठ सरकार चुनी जा सके कार्यक्रम में प्रधानाचार्य से बलराम सिंह ने सभी छात्र – छात्राओं, अध्यापक अध्यापिका, कर्मचारी उपस्थित रहे ।
