बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के मझिले गांव में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही के तहत मुखबिर की सूचना पर 09 जुआरियों व सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।
सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया की लाखों रुपए के साथ ही 8 मोबाइल भी बरामद हुए हैं । पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है । इस कार्रवाई से जुआरियों व सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस ने थाना बकेवर क्षेत्र के मंझीले गांव में जुआ पकड़ा है । यहां से 9 लोगों को गिरफ्तार हुई जब कि कई जुआरी भागने में सफल हो गए । पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने फर्द बरामदगी 1,42,500 व जामा तलाशी से 11,560 रुपए बरामद किए हैं जुआरियों के पास से 8 मोबाइल भी बरामद हुए है ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मंझिले गांव के पास एक अर्जुन का बगीचा है । उसी में मझिले गांव निवासी सुनील उत्तम, मुकेश,विक्रम सिंह,अमित, गजेंद्र,मान सिंह आदि लोगो जुआ खेल रहे थे । जिसे मौके में पुलिस ने पकड़ लिया पकड़े गए जुआडियो के विरुद्ध कार्यवाही कर दी गई है ।
