फतेहपुर । ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट, खगड़िया, बिहार की पंचम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ट्रस्ट के संस्थापक मनीत सिंह मन्नू द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
सम्मान समारोह में मुख्य अथिति के रूप में खगड़िया बिहार सभापति अर्चना कुमारी,खगड़िया बिहार आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ,दधीचि देहदान समिति से निर्मल जैन उपस्थित रहे । जिसमे उत्तर प्रदेश,झारखंड,बिहार सहित 68 संस्थओं को सम्मानित किया गया । निरंतर जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवा रही ।
फतेहपुर की टीम सर्वफार ह्यूमैनिटी को आरपीएफ इंस्पेक्टर खगड़िया बिहार अरविंद कुमार राम व ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के संस्थापक मनीत सिंह मन्नू द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी फतेहपुर से गुरमीत सिंह मौजूद रहे ।
