बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बिन्दकी में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल यादव, अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, एडवोकेट विप्र नारायण तिवारी, समाजसेवी मोना ओमर, नगरपालिका परिषद चेयरमैन राधा साहू व प्रधानाचार्य नितिन तिवारी की मौजूदगी में ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया ।

समारोह में बेसिक से लेकर माध्यमिक तक के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।






इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में गणतंत्र की महत्वा बताते हुए सजग रहने प्रेरणा प्रदान किया । कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते रहे । अंत में प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया । समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया ।
