– पुलिस अधीक्षक ने जवानों को दिलाई शपथ, 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
– पुलिस अधीक्षक ने प्रतीक चिह्न देकर जिलाधिकारी सी इंदुमती को किया सम्मानित
फतेहपुर । 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद फतेहपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया । गणतंत्र दिवस परेड का संचालन कमांडर (प्रथम) क्षेत्राधिकारी जाफरगंज होरी लाल सिंह द्वारा किया गया । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा परेड की सलामी लेने पश्चात् कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को शपथ दिलायी गयी । गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उपस्थित जनों को मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा सम्बोधन किया गया ।
परेड कार्यक्रम उपरांत परेड में सम्मिलित प्रथम कमाण्डर होरी लाल क्षेत्राधिकारी जाफरगंज,द्धितीय कमाण्डर राजेश कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं तृतीय कमाण्डर उपनिरीक्षक स०पु० उदय राज सिंह सहित सभी टोली कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया ।
इस अवसर पर जनपदीय पुलिस बल में विभिन्न क्षेत्रों में शौर्य प्रदर्शन एवं सराहनीय सेवा के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार एवं पुलिस महा निदेशक उप्र द्वारा प्रदत्त गोल्ड एवं सिल्वर मेडल मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा पुलिस के सम्बन्धित जवानों (निरीक्षक, उप निरीक्षक,हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल चालक) को प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
मेडल प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों में –
अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उप निरीक्षक बलबीर सिंह
उप निरीक्षक गोबिन्द सिंह चौहान
निरीक्षक शेर सिंह वर्मा
उपनिरीक्षक देवी दयाल
उप निरीक्षक गौतम बनर्जी
उप निरीक्षक जज्ञेश कुमार
कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह
उत्कृष्ट सेवा पदक
निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
निरीक्षक जयचंद भारती
उप निरीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी
उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल अतुल कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल भैया लाल सिंह
हेड कांस्टेबल देवन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल मो0 अकिल
हेड कांस्टेबल अनूप कुमार मिश्रा
हेड कांस्टेबल राजीव कुमार
हेड कांस्टेबल अरुण सिंह यादव
हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह
कांस्टेबल वेद प्रकाश
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सिल्वर प्रसंशा चिन्ह
निरीक्षक बाटेश्वर नाथ दूबे
उप निरीक्षक स०पु० विनोद राय
उप निरीक्षक स०पु० अरविन्द कुमार राय
उप निरीक्षक हरि नाथ सिंह
चालक धर्मेन्द्र सिंह
चालक राम आशिष यादव
पुलिस महानिदेशक उ०प्र० का उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
उप निरीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी
उप निरीक्षक बृजेन्द्र प्रसाद तिवारी
मु०अ० स०पु० रक्षाराम
मु०आ० चालक मो० रशिद
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने में 08 तथा जनपदीय पुलिस में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 39 अधि0/कर्मचारीगणों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति राज्यमंत्री भारत सरकार को तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी सी० इंदुमती को प्रतीक चिन्ह भेट किया गया । पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न स्कूलों छात्र/छात्राओं द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी । जिन्हे मुख्य अथिथि द्वारा पुरुस्कृत करते हुए कार्यक्रम के आयोजक/ स्कूल स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया ।
