फतेहपुर : बूथ सत्यापन कार्यक्रम में जिले की सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति देवमई विकास खण्ड के ग्राम जगदीशपुर बूथ पहुंची ।
पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं द्वारा जहां उनका स्वागत किया गया । केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा समर्पित भाव से संगठन को सुदृढ़ता प्रदान कर रहे । कार्यकर्त्ता पार्टी के अमूल्य निधि है । वह जाडा गर्मी बरसात के दिन भी रात दिन पार्टी का कार्य करते हैं । जगदीशपुर, बकेवर बूथ संख्या 85 में बूथ सत्यापन अधिकारी के रूप में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ‘मेरा घर -भाजपा का घर’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनसम्पर्क किया ।
इस अवसर में अरुण शुक्ला मण्डल अध्यक्ष,रमाकांत वर्मा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
