बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक के मुसाफा गांव की सकूरा-पसियापुर सड़क मार्ग को विगत कुछ माह पहले लोकनिर्माण विभाग द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर जलभराव से निजात के लिये महज 3 मीटर चौड़ी व 350 मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कराया गया है । सड़क चौड़ी न होने के कारण राहगीरों,वाहनों आदि को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिस पर विभाग ने सड़क के आस पास मिट्टी भरवाने का ठेकेदार को आदेश दिया । लेकिन ठेकेदार ने तालाब की मिट्टी को सड़क के आसपास व सड़क में मिट्टी फैला दी । कुछ दिन तक तो इसको भी ग्रामीणों ने समस्या से जूझा, उसके पश्चात ठेकेदार ने लेबरों से आस पास की मिट्टी को बराबर करवाया,लेकिन फैली हुई मिट्टी को सीसी सड़क से पूरी तरह नही हटाई । जिस पर वाहनों के निकलने पर मिट्टी भारी मात्रा में धूल ले रूप में उड़ रही है ।
आने जाने वाले वाहनों में एम्बुलेंस,महिलाओं,वृद्धजनों,स्कूली बच्चों आदि को मजबूरन धूल फांकना पड़ रहा है । यहाँ से गुजर रहे लोगो को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों में इस समस्याओं को लेकर भारी रोष व्याप्त है ।
पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के लिये मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल,सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, जिलाधकारी ,उप जिलाधिकारी बिन्दकी ,लोकनिर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों से मामले से अवगत कराया था बावजूद इसके अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है । सड़क के आसएनपास डाली गई मिट्टी ने बगल के नाले को चोक कर दिया है । जिससे नाले का गंदा पानी नही निकल पा रहा है । नाले को कुछ माह पहले प्रधान द्वारा जेसीबी से नाले को साफ करवाया गया । साफ करते समय जेसीबी ने नाले में पटी हुई पटियों को भी नेस्तानाबूत कर दिया था । जिससे नाला अब पूरा खुल चुका है । नाले के खुले रहने से हादसे का खतरा बना हुआ है । स्थानीय लोगों की मांग है कि इस नाले को पटियों से बन्द कराया जाय ।
इस संबंध में भी ग्रामीणों ने कहा जिलाधिकारी सहित समस्त जन प्रतिनिधियों को मामले से लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा । इन सभी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है ।
