कानपुर । गणतंत्र दिवस पर राम गढ़िया सभा द्वारा लहराया गया तिरंगा जस्सा सिंह हाल आर्य नगर में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित गुरुद्वारा कमेटी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का प्रधान सरदार कुलदीप सिंह सेमी ने स्वागत किया ।ऑल इंडिया रामगढ़िया बोर्ड के चेयरमैन कुलवंत सिंह खालसा, दर्शन सिंह गागा सरदार जसपाल सिंह पनेसर, सेकेट्री गुरजीत सिंह बमराह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मक्खन सिंह सेमी ने किया ।
कार्यक्रम में तरविंदर सिंह नागी रावेंद्र पाल सिंह बमराह,जसपाल सिंह ,जबुआ,इंद्रजीत सिंह रैयत उपस्थित रहे सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखने वाले जसपाल सिंह पनेसर स्वरंजित सिंह को सम्मानित किया गया ।
