कानपुर । उदय भारती इंटर कॉलेज गढ़ा पाली में बड़ी धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस जिसमे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कक्षा 2 की छात्रा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया मास्टर यश वर्धन सिंह विश्व के सबसे छोटे इतिहासकार द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया । वही दिलीप तूफानी के कलाकारों द्वारा मनमोहक शिवतांडव बजरंग बली का विकराल रूप तथा राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई । मुख्य अतिथि हेमराज सिंह गौर प्रदेशीय उपाध्यक्ष शिक्षक संघ का माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में अरुण तिवारी,ओम प्रकाश शुक्ला,सतीश कुमार,मृदुल कुमार, मनीष, हरमोहन सिंह,अभिषेक,संतोष कुमार,प्रकाश,एसपी पांडे,विनय प्रताप सिंह,प्रदीप सिंह,प्रमोद सिंह,विराट सिंह,राम नरेश सिंह चौहान,कमलेश पांडे,गोपी चंद्र अवस्थी,अनिल सिंह प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे । वही मंच का संचालन अनूप सिंह ने किया ।
प्रबंधक राजेश सिंह प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया ।
