खजुहा/फतेहपुर । ग्राम पंचायत सहायकों ने मुख्य विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारी खजुहा के माध्यम से दिए ज्ञापन में पंचायत विभाग के लोगो को विभागीय कार्यों के आलावा हम लोगो से अन्य विभागो का कार्य भी जबरन कराया जा रहा है । जो कि अत्यत्त दुःख की बात है ।


ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सहायकों को इतना कम मानदेय मिलता है कि हम लोगो को इतने अल्प मानदेय मे व अन्य संसाधन जैसे मोबाइल फोन,नेट व अन्य प्रोत्साहन धनराशि के बिना यह कार्य नही किये जा सकते है । अल्प मानदेय में घर परिवार का पालन पोषण करना कठिन है । ऐसे में अन्य विभागों से सम्बन्धित कार्य कराकर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है । जो न्याय हित में नहीं है । जैसे क्रॉप सर्वे का कार्य जो हम लोगो को दिया गया है । पंचायत राज विभाग द्वारा दिये गये अनुबन्धों के विपरीत है । अतः यह कार्य हम लोगो से न करा कर सम्बन्धिक कृषि विभाग से कराया जाये, जिससे हम लोगो के साथ अन्याय न हो । पंचायत सहायकों ने मानदेय बढाने, फोन रिचार्ज आदि की अतिरिक्त सुविधा दिलाए जाने की मांग मुख्य विकास अधिकारी से की है ।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित वर्मा,अनुदीप कुमार,सत्यम,संजय ,मोहित,अतिन,आशु,समय,हरिओम,सरोज,रामप्रकास,उबैद,शिशुमान ,उस्मान,अविनास नजीब,मदालसा सिंह,पूनम,अर्चना, प्रिया, मोना, माधुरी,श्रद्धा,राखी,मोनिका,अनुराधा, शिवांगी समेत समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे ।
