बकेवर/फतेहपुर । ब्लॉक संसाधन केंद्र देवमई में आज से एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया ।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर निपुन भारत मिशन कार्यक्रम गतिमान है । जिसके अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी भाषा एवं संख्याज्ञान आधारित लक्ष्य निर्धारित किये गए है । जिन्हें 2026-27 तक प्राप्त करना है । इसी के अंतर्गत समस्त परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक,शिक्षामित्रों को 04 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है ।
इस प्रशिक्षण के लिए सभी एआरपी को डायट स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है । जो शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे । इसमें प्रशिक्षण में एनजीओ,एलएलएफ टीम का सहयोग भी प्राप्त होगा । यह एक साथ दो बैचों में 50-50 शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा ।
इस प्रशिक्षण का आरंभ सर्वप्रथम देवमयी ब्लॉक किया गया । जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवमयी प्रवीन शुक्ल ने किया एवं समस्त शिक्षकों से प्रशिक्षण उपरांत अपने अपने विद्यालय को निर्धारित अवधि में निपुन बनाने हेतु आवाहन किया ।
सन्दर्भदाता एआरपी आलोक द्विवेदी, ललित उमराव, विजय द्विवेदी, सुनील गौतम, ललित कुमार प्रशिक्षण प्रदान करेंगे । एलएलएफ से परविन्द चौहान,स्वती गुप्ता सहयोग करेंगे ।
