-एसपी,एसडीएम व सीओ ने फतेहपुर शहर का किया संयुक्त भ्रमण
फतेहपुर । फतेहपुर क्षेत्र में एहतियातन सतर्क भूमिका में पुलिस ने ज्ञानवापी फैसले को लेकर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन को मुस्तैद देखा गया ।
एसपी फतेहपुर, एसडीएम तथा सीओ और फतेहपुर के सर्किल थानाध्यक्षों ने भारी फोर्स के साथ धार्मिक स्थलों का दौरा कर शांति व्यवस्था की ताकीद की । वहीं मस्जिदों पर एहतियातन पुलिस बल को भी मुस्तैद देखा गया । एसपी उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा,सीओ वीर सिंह ने फतेहपुर के विभिन्न विभिन्न धार्मिक स्थानों में भ्रमण कर शांति और व्यवस्था के प्रबन्धों का जायजा लिया । एसडीएम तथा सीओ ने लोगों से मुलाकात कर आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा । सीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह अथवा सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा ।
वही फतेहपुर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने भी भारी फोर्स के साथ कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था की ताकीद की । हालांकि फतेहपुर क्षेत्र में पूरे दिन माहौल सामान्य दिखा ।
