फतेहपुर । उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक होंगी ।
यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उ० प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी,सीनियर सेकेण्डरी,कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2024 की परीक्षा 13 से 21 फरवरी 2024 के मध्य सम्पन्न कराये जाने का निर्णय रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ० प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक- 3312/म०शि०प०/2023-24, दिनांक 31 जनवरी 2024 (छायाप्रति संलग्न) के द्वारा लिया गया है ।
जिसके अनुसार उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्डरी,सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2024 की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 8:00 बजे से 11:00 बजे तथा सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य होगी ।
मदरसो एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय-सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है ।
