कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा । यहां पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधिकारी सतर्क हैं ।
नरवल व महाराजपुर थाना क्षेत्र के अधिकारी व पुलिसकर्मी सुबह से गश्त कर रहे हैं ।
नरवल थाना क्षेत्र में नरवल इंस्पेक्टर केशव तिवारी व महाराजपुर थाना क्षेत्र में महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ गश्त किया ।
जानकारी के अनुसार बताते चलें कि ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है ।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बा में थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया । इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने की अपील की । यहां किसी भी प्रकार की अराजकता न फैले इसलिए साइबर सेल व एलआईयू की टीम सतर्क रही । गश्त के दौरान सन्दिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की ।
