कानपुर । नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवाइजपुर गांव में राजस्व टीम ने उपजिलाधिकारी नरवल के निर्देश पर चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवल तहसील के ग्राम सवाइजपुर में भूमि गाटा संख्या 162 पर बनपुरवा निवासी शिवराम ने अपनी जगह का दावा करते हुए पिलर बना अवैध कब्जे का प्रयास किया था ।
एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा को चारागाह की जमीन पर अवैध निर्माण होने की शिकायत मिली । एसडीएम के निर्देश पर राजस्व की एक टीम बनाकर मौके पर भेज कर जांच पड़ताल कराई गई ।
मौके पर जाकर जब राजस्व टीम ने जांच पड़ताल की तो वह जमीन चारागाह की पाई गई । जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय प्रकाश, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार व लेखपाल शुभम सिंह व शैलेन्द्र अवस्थी मौके पर पहुंचे और चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया ।
