कानपुर । प्रेमपुर स्थित जन शिक्षण इंटर कालेज में गांव चलो अभियान की कार्यक्रम अयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राकेश तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया राकेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी ।
गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई । योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता करेंगे ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय मिश्रा जिला मंत्री, अमित मिश्रा आईटी प्रमुख,राकेश कुशवाहा,राना नकुल सिंह,अवनेश तिवारी,राजेश सिंह,फूलसिंह साहू,गुड्डू शुक्ला, हरिहर सिंह भदौरिया, बीरेंद्र उत्तम, विनीत पाल, शशि पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
