फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर चंद्रभान सिंह ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह जनवरी 2024 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक 7 फरवरी 2024 को अपराह्न 03:00 बजे कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में आयोजित होगी ।
