बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड क्षेत्र के जोगापुर प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन बडे ही हर्षोल्लास व बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ । इस मौके पर बाजे गाजे के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों ने झांकियां भी निकाली ।
कार्यक्रम की शुरुआत में वंदना द्वारा स्वागत गीत के साथ की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण कुमार शुक्ला ने सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी के योगदान की सराहना किया ।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान जोगापुर अनुज कुमार ने ग्रामीणों के साथ विद्यालय परिसर में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम मे नन्हे मुन्ने बच्चों ने गणेश,श्रीराम व भगवान भोले नाथ की झांकियां निकाल कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
कार्यक्रम के में प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी,सहायक शिक्षक अविनाश वर्मा,शालिनी उमराव, किरण लता,शिक्षा मित्र सतीश वर्मा, ग्राम प्रधान अनुज कुमार सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
