बकेवर/फतेहपुर । जोगापुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक अभिभावक गोष्ठी के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी के प्रयास से छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए किचन गार्डेन का उद्घाटन जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी ने फीता काट कर किया । रवीन्द्र त्रिपाठी ने बच्चों द्वारा बनाए गए किचन गार्डेन की तारीफ किया ।
इस मौके पर ग्रामप्रधान अनुज कुमार उर्फ भानु प्रताप,प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम अवस्थी,विद्यालय की शिक्षिकाएं शालिनी उमराव, किरन लता, शिक्षक अविनाश वर्मा, शिक्षक मित्र सतीश वर्मा सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
