बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील कैंपस में उप जिलाधिकारी बिन्दकी ने अधिवक्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शपथ दिलाई ।


आज शुक्रवार को तहसील कैंपस में एसडीएम अनिल कुमार यादव व नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने अधिवक्ताओं व लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत कराने की शपथ दिलाई । वही आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान में भागीगिरी निभागे को लेकर अपील किया । वही सभी को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने था । स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने तथा निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई ।
इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील बाजपाई,महामंत्री सत्यार्थ सिंह,उपाध्यक्ष प्रेमबाबू ओमर,अरुण द्रिवेदी,लोकेंद्र निषाद, कमल,कृष्ण गोपाल वर्मा, सुनील तिवारी,अनूप अवस्थी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ।
